राम बने ऋतिक की सीता बनेंगी दीपिका, पहली बार साथ करेंगे काम

0

माइथोलॉजिकल ड्रामा ‘रामायण’ नितेश का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।



मोनिका शेखर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी फिल्म ‘रामायण’ में आपको देखने को मिल सकती है। पहली बार फिल्मी पर्दे पर ये जोड़ी एक साथ नजर आएंगी। चर्चा है कि ऋतिक रोशन नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं दीपिका सीता का रोल निभाते नजर आएंगी। माइथोलॉजिकल ड्रामा ‘रामायण’ नितेश का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। ऋतिक ने फिल्म में काम करने के लिए हां कह दी है। माना जा रहा है कि नितेश तिवारी और रवि उदयवर द्वारा बनाई जा रही ये फिल्म लाइव-एक्शन ट्राइलॉजी होगी, जिसे 3डी में शूट किया जाएगा। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ का माना जा रहा है। अल्लू अरविन्द, नामित मल्होत्रा और मधु मंतेना इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन स्टारर एजुकेशनल ड्रामा फिल्म ‘सुपर 30’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। दीपिका पादुकोण इन दिनों कबीर खान की फिल्म 83 को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर सिंह एक साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगे। कबीर खान निर्दशित फिल्म 83 में रणवीर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया देव के रोल में दिखाई देंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *