खरसिया के रक्शापाली में कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत में जीएसटी अधिकारी की मौत

0
20 h

रायगढ़ , 18 मार्च ।राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रक्शापाली के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान जीएसटी ऑफिस में रीडर के पद पर कार्यरत शिव यादव के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन लोग तीन व्यक्ति रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता, राजकुमार पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस के जरिए रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब कार सवार सभी लोग रायगढ़ से खरसिया होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *