मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में उद्यमियों को वितरित किया 49 करोड़ का ऋण

0
youg

सहारनपुर, 17 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला पहुंचे। यहां उन्होंने युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 49 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकार ने एक जिला एक माफिया दिया।

हमारी सरकार ने एक जिला एक उत्पाद दिया है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच वर्ष पहले यह कोई सोच भी नहीं सकता था कि यहां विश्वविद्यालय बनेगा। आज मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की स्थापना हो गयी है। सहारनपुर को दिल्ली और लखनऊ से जोड़ने के लिए सरकार कार्य कर रही है। आने वाले समय में यहां से दिल्ली क दूरी मात्र पौने दो घंटे होगी। इस जिले का उत्पाद एक हजार करोड़ का निर्यात हो रहा है।

हस्तशिल्प पहले भी थे। जब प्रदेश का मुखिया 12 बजे सो कर उठेगा तो विकास कैसे होता। उन्होंने एक जिला एक माफिया दिया, हमने एक जिला एक उत्पाद दिया। आज यहां के हस्तशिल्पियों को वैश्विक मान्यता मिल रही है। आज दुनिया में आपके हुनर, आपकी क्षमता को पहचान मिल रही है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक ही झटके में 60 हजार 244 युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी दी गयी। इसमें भी 12 हजार से अधिक बेटियां भर्ती हुई हैं। 1947 से 2017 तक पुलिस में केवल 10 हजार बेटियों को नौकरी मिली। हमने एक ही भर्ती में 12 हजार बेटियों को उप्र पुलिस में नौकरी दी है। अब क्षेत्रवाद, जातिवाद का नौकरी मिलने में कोई आरोप नहीं लगा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *