मुख्यमंत्री ने शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित फिल्म “फायर वॉरियर्स” का ट्रेलर किया लॉन्च

0
uttra

देहरादून, 11 मार्च । देहरादून के वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सेमिनार में मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित फिल्म “फायर वॉरियर्स” का ट्रेलर लॉन्च किया।

ये फिल्म सर्मपित है उन गुमनाम योद्धाओं को जो अपनी मां वसुंधरा, देवतुल्य वनों और असंख्य पशु-पक्षियों आदि की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। ये फिल्म एक कोशिश है उन योद्धाओं के संघर्ष को जानने की, उनके बलिदान को समझने की। इस फिल्म का उद्देश्य वनाग्नि के प्रति समाज को जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना ताकि प्रहरी और रक्षक के रूप में वो एक सक्रिय भूमिका निभा सकें।

इस फिल्म का निर्माण रियलिटी फिल्म्स के द्वारा किया गया है जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया है। इस फिल्म की अवधि 40 मिनट है एवं इस फिल्म में नैनीताल के कलाकार राजेश आर्य, मनोज शाह, पवन आर्य, देवेन्द्र बिष्ट, शम्भू दत्त साहिल, नीलम वर्मा, हर्षिता कोहली, देवेन्द्र रावत और मुकेश दस्माना ने अभिनय किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *