छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को किया ढ़ेर

0
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्सलियाें काे जवानाें ने ढेर कर दिया है। घटना मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदेपारा-कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में रविवार सुबह घटी ।

सर्चिंग में अब तक तीन वर्दीधारी नक्सलियाें के शव बरामद हुए हैं। मारे गये नक्सलियाें के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटिक हथियार सहित अन्य हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ है l

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माैके से तीन वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हुआ है, मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जाएगी।

पुलिस के अनुसार जिले के नेशनल पार्क के जंगल में नक्स्लियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बल की टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 11 जनवरी को अभियान पर रवाना हुई थी। सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलाें के जवानाें को अपनी ओर बढ़ता देखकर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सलियों काे ढेर कर उनके शव बरामद कर लिए गये हैं, शव के साथ ऑटोमेटिक हथियार सहित अन्य हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामाग्री भी बरामद किए गये हैं।

मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ रविवार सुबह मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *