राजनाथ सिंह और याेगी ने लखनऊ में किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

0
cfa07e51218ba0bcdfb246204a54917d_1593455916

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा राजधानी लखनऊ में गोमती के किनारे कुड़ियाघाट पर स्थापित की गयी है। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिमा के रचनाकार अमरपाल सिंह को सम्मानित भी किया। रक्षा मंत्री सिंह ने अटल संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई।

स्वागत भाषण विधायक नीरज बोरा ने किया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा एवं बृजलाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *