राष्ट्रपति ने नेपाल के सेनाध्यक्ष को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया

0
45f1a4b4a2f6bdfa31838a823064389f_1468037894

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को नेपाल के सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में नेपाली सेना के प्रमुख सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगदेल को उनकी सराहनीय सैन्य शक्ति और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

नेपाल के सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल 11 से 14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर हैं। जनरल अशोक राज सिगडेल की यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग सुदृढ़ करना और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना है। नेपाल के सेना प्रमुख ने 11 दिसंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *