दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश

0
3932d2c6d6ef1c4f10c91cbdd2c6b8cf_118392037

सयोल : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर शाम करीब सात बजे मतदान होगा। कोरिया की मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने गुरुवार को कहा कि इसी के साथ प्रथम महिला किम केओन ही की स्वतंत्र जांच शुरू करने के विधेयक पर भी मतदान किया जाएगा। पूर्ण सत्र की अध्यक्षता नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वू वोन-शिक ने की।

द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी और पांच अन्य छोटे विपक्षी दलों ने गुरुवार को लगभग 12:50 बजे शुरू हुए नेशनल असेंबली के पूर्ण सत्र में राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले नेशनल असेंबली ने बुधवार को लगभग एक बजे सर्वसम्मति से वोट के माध्यम से येओल की आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा को रद्द कर दिया था।

महाभियोग प्रस्ताव पर 191 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी ने पूर्ण बैठक का बहिष्कार किया।उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने महज छह घंटे बाद कल तड़के आपातकालीन मार्शल लॉ को हटाने की घोषणा की। नेशनल असेंबली में आपातकालीन मार्शल लॉ के खिलाफ हुए मतदान के बाद उन्होंने यह फैसला लिया था। येओल के इस फैसले के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए थे। दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा था कि वह राष्ट्रपति यूं सुक येओल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी।

इसे गुरुवार को होने वाले पूर्ण सत्र में पेश किया जाएगा।द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र ने देश के इस राजनीतिक घटनाक्रम पर कल विस्तार से खबर दी। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति येओल ने छह घंटे की अराजकता के बाद आपातकालीन मार्शल लॉ समाप्त करने की घोषणा की।

राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने मार्शल लॉ हटाने के लिए संसद (नेशनल असेंबली) के अनुरोध को सुबह स्वीकार किया। उन्होंने स्वीकार किया कि मार्शल लॉ की उनकी आश्चर्यजनक घोषणा अल्पकालिक थी। राष्ट्रपति ने सुबह लगभग 4:20 बजे टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, “मैं नेशनल असेंबली के अनुरोध को तुरंत स्वीकार करूंगा और कैबिनेट के माध्यम से मार्शल लॉ हटाऊंगा।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *