झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 38 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू  

0
8f92955f2cd227b4c7328fd5c57345bb_2036090154

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा सीट पर बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चरण में 14,218 बूथों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि 38 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। उन्हाेंने बताया कि सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे। इस चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

इन सीटों के लिए शुरू हुआ मतदान

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *