दाेनाें राज्याें के महिला आयाेगाें ने मातृशक्ति के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया

0
e523467b1335e8b10898abb2e5ad4585_2078915582

देहरादून : उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश मातृशक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग व उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। दोनों राज्यों की महिला आयोग की अध्यक्ष की मुलाकात में महिला अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर चर्चा हुई।

दरअसल, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह से शिष्टाचार भेंट की। बबीता सिंह एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को देहरादून आई थीं। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के महिला आयोग की अध्यक्षों ने मातृशक्ति के हित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की और महिला सशक्तिकरण के लिए एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर कुसुम कंडवाल ने राज्यों में महिला नीति व स्पा सेंटर की गाइडलाइन को तैयार किए जाने के विषय एवं महिला अधिकारों की रक्षा के लिए समन्वय बनाकर दोनों राज्यों को साथ मिलकर काम करने की बात कही। वहीं उत्तर प्रदेश आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उनके प्रदेश में देवभूमि की माइग्रेटेड या विवाहित महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उनको किसी भी प्रकार का न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बबीता सिंह को उत्तराखंड की लोक कला ऐपण का चित्र व भगवान श्रीबदरी विशाल के मंदिर की प्रतिमा भेंट की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *