मुख्यमंत्री साय आज चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में होंगे शामिल 

0
0b3874136607e0dff70168437c6752cb_89585579

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज साेमवार काे बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। बैठक बस्तर के चित्रकोट में आयोजित है। मुख्यमंत्री साय सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और चित्रकोट में सवेरे 11 बजे से बजे बैठक में शामिल होंगे। बैठक में रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने एक्स हैंडल से हल्बी में ट्वीट कर कहा कि दादा-दीदी मन के विकास,भलाई और विकास की नई दिशा देने आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने बस्तर आ रहा हूं।इस बैठक में प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी और अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।संभाग के सभी जिलों की विकास योजनाओं और आदिवासी उत्थान के मुद्दों पर मंथन होगा। बैठक के बाद सीएम साय शाम 4 बजे चित्रकोट से जगदलपुर रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *