इंदौर में आज 5000 से अधिक महिलाएं करेंगी तलवारबाजी का प्रदर्शन, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

0
39e307885522e5c8e7b72ee631dc5de5_362898707

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को पांच हजार से अधिक हिन्दू बालिकाएं और महिलाएं तलवारबाजी का प्रदर्शन कर न केवल अपना शौर्य दिखाएंगी, बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी बनाएंगी। यहां नेहरू स्टेडियम में दोपहर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक महिलाएं एक साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगी। इसमें 12 साल की बालिकाओं से लेकर 50 वर्ष आयु वर्ग तक की महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला और संभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

दरअसल, इंदौर के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो महीने से 35 स्थानों पर महिलाओं को तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की प्रमुख मुस्कान भारती का कहना है कि जिस तरह से महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है, उसी के चलते इस तरह के अभियान की शुरुआत की गई है। हिंदू युवतियां और महिलाएं बढ़-चढ़कर इसमें शिरकत कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *