पाकिस्तान में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

0
d3a228b06402aa01ee2d0a44ddf8917c_777674558

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हिंदू समुदाय ने शुक्रवार को धूमधाम से दीपावली मनाई। मंदिरों और घरों में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। रोशनी के त्योहार दीपावली को मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

डॉन अखबार के अनुसार पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक डॉ. रमेश कुमार वांकवानी ने कहा कि पाकिस्तान में ही नहीं पूरी दुनिया में इस बात पर भ्रम रहा कि दीपावली 31 अक्टूबर (गुरुवार) को होगी या एक नवंबर (शुक्रवार) को। इसके बावजूद पाकिस्तान में अधिकांश स्थानों पर दीपावली शुक्रवार को मनाई गई।

हिंदू समुदाय ने पटाखे छुड़ाकर खुशी व्यक्त की। घरों में रंगोली सजाई गई। लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की। घरों और मंदिरों को माटी के दीयों से रोशन किया गया। शुक्रवार को चारों ओर जश्न का माहौल रहा। लोगों ने दिनभर आभूषणों और मिठाइयों की खरीदारी की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *