डीएलएड में प्रवेश के लिए 09 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

0
डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन

प्रयागराज :  डीएलएड 2024 में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों के लिए बुधवार यानि 9 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका है । नौ अक्टूबर की रात 12 बजे तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे । इसके बाद डीएलएड की वेबसाइट अपने आप लॉक हो जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने के बाद  10 अक्टूबर को फीस जमा किया जाएगा । अभ्यर्थी  ऑनलाइन आवेदन और जमा किये गये शुल्क का फाइनल प्रिंट 11 अक्टूबर को प्राप्त कर सकेंगे।

अभी तक डीएलएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन 2.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह जानकारी सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र प्रयागराज अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि जिस तरह  ऑनलाइन आवेदन चल रहा है, उससे उम्मीद है कि इस बार सभी सीटें भर जाएंगी। अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। पूरी सम्भावना है कि नवम्बर से डीएलएड की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि कई वर्ष बाद डीएलएड में रिक्त सीटों से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। वर्ष 2023 में करीब 90 सीटें रिक्त रह गयीं थीं, लेकिन इस बार लग रहा है कि डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों की संख्या करीब तीन लाख तक हो जाएगी जबकि नामांकन के लिए कुल 2.40 लाख सीटें है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *