श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमा सांझी महोत्सव प्रारंभ !

0
mahakal

उज्जैन : श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी “उमा सांझी महोत्सव 2024” के आयोजन का शुभारंभ शनिवार प्रातः शासकीय पुजारी घनश्याम गुरु के अचार्यत्व में घट स्थपना एवं उमा माताजी का पूजन-आरती से सम्पन्न हुआ। उमा माता की आरती तथा शिला पूजन किया गया।

पूजन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.के.तिवारी, आर.पी.गहलोत मंदिर के पुजारी गण, पुरोहित गण, अधिकारी, कर्मचारी व श्रद्धालु सम्मिलित हुए। शनिवार सायं आरती पश्यात सभामंडप में वसंत पूजा का आयोजन होगा । साथ ही ग्वालियर से आये समर्थ बालकृष्ण धोलीबुवा द्वारा नारदीय कीर्तन होगा।

उल्‍लेखनीय है कि उमा सांझी महोत्सव शनिवार से 02 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। 04 अक्टूबर को उमा माता की सवारी के साथ महोत्सव का समापन होगा ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *