प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मदन मित्रा की फिसली जुबान, द्रोणाचार्य को बताया रामायण का प्रमुख पात्र

0


हुगली, 15 जनवरी (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा की जुबान फिसल गई और वह द्रोणाचार्य को रामायण का प्रमुख पात्र बता बैठे। मदन मित्रा श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी के अभिषेक बनर्जी पर हाल ही में दिए गए बयान के बाद मचे घमासान पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान मदन मित्रा ने कहा कि ममता बनर्जी उनके नेता है और अभिषेक बनर्जी उनके अस्त्र हैं। मदन मित्रा ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस भारत की सर्वाधिक अनुशासित पार्टी है। उल्लेखनीय है कि अपनी बयानबाजी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *