स्वामी विवेकानंद का जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए था समर्पित : प्रधानमंत्री मोदी

0

नई दिल्ली, 12 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी 159वीं जयंती पर नमन करते हुये कहा कि उनका जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं महान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने अनेक युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। आइए हम देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करते रहें।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *