इंदौरः दिग्विजय सिंह ने फिर संघ के खिलाफ की टिप्पणी

0

इंदौर, 10 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सदस्य और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा अपने विवादित बयानों से मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहे हैं। वे राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ भी अनर्गल आरोप लगाते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने संघ के खिलाफ टिप्पणी कर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा दीमक की तरह देश को खोखला करने वाली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष इस विचारधारा से लड़ने की चुनौती है।
दिग्विजय सिंह सोमवार को इंदौर में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सिंहनाद का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कार्यक्रम में संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघ रजिस्टर्ड संस्था नहीं है। इसकी कोई सदस्यता नहीं है, कोई अकाउंट नहीं है।
उन्होंने कहा कि आप ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं, जो ऊपर से नहीं दिखता। जिस तरह दीमक किसी वस्तु या घर में लड़ती है, उसी तरह संघ काम करता है। यह बोलकर मैं सबसे ज्यादा गाली भी खाने वाला हूं। उन्होंने कहा कि इस विचारधारा में न कभी हिंदू धर्म को खतरा था, न कभी रहा है। हिंदू धर्म इतना व्यापक है कि यहां उन्होंने सभी को स्वीकार कर लिया
हालांकि, कार्यक्रम के बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपने वक्तव्य को महज एक तुलना और उदाहरण करार दिया। प्रशिक्षण शिविर के अगले दो दिनों में प्रदेश व देश के कई कांग्रेस नेता युवा कांग्रेसियों से चर्चा करेंगे। पहली बार इंदौर में कांग्रेस इस तरह का कोई शिविर आयोजित कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *