हमारी लड़ाई किसी दल से नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी ताकतों से : उज्जवल

0

-आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया की कार्य योजना तैयार

प्रयागराज, 08 जनवरी (हि.स.)। अब चुनाव का बिगुल फूंक चुका है और यह चुनाव हमें हर हाल में जीतना होगा। क्योंकि हमारी लड़ाई किसी दल से नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी ताकतों से है। ऐसे में हम सभी को अपनी नीतियों और कार्य योजना के अनुसार पूरी तैयारी के साथ हमें चुनाव में जाना है और उत्तर प्रदेश में पुनः एक बार कमल खिलाना है।

यह बातें सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक पश्चिम बंगाल उज्ज्वल पारिख ने शनिवार को भाजपा प्रयागराज महानगर सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की चुनाव प्रबंधन को लेकर भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित एक बैठक में कही।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया एवं आईटी आज जनमानस की आवाज बन चुकी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है मोदी एवं योगी सरकार की योजनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर भाजपा महानगर गणेश केसरवानी ने कहा कि सभी सोशल मीडिया आईटी विभाग के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनहित से सम्बंधित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को और आज बिजली बिलों के यूनिटों में 50 प्रतिशत की कटौती किए जाने को लेकर आम जनमानस तक इस सूचना को पहुंचाएं।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस बैठक के माध्यम से आगामी चुनाव प्रबंधन को देखते हुए आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया की कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया डॉ कुँवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद पाण्डेय, पुण्डरीक मिश्र, राजेश केसरवानी, हनुमान प्रसाद पाण्डेय, यश विक्रम त्रिपाठी, आकाश गुप्ता, कल्पना, राजुल शर्मा, आयुष अग्रहरि, चंदन भट्ट, संस्कार सिन्हा सहित मोर्चो और आईटी विभाग, सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *