कांग्रेस एवं पंजाब सरकार पूरे राष्ट्र से माफी मांगे- सांसद दीया कुमारी
राजसमन्द, 06 जनवरी (हि.स.)। पंजाब में पीएम मोदी के काफिले को जानबूझ कर रोके जाने पर राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी ने आरोप लगाया है कि यह सब कांग्रेस की सोची समझी चाल थी, जिसको पंजाब सरकार द्वारा अमल में लाया गया है। लोकतंत्र में इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत को जनता कभी माफ नहीं करेगी। यह राष्ट्र विरोधी कृत्य है, जिसकी भत्र्सना की जानी चाहिए।
सांसद दीयाकुमारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से त्यागपत्र की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस और पंजाब सरकार को पूरे राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।
