ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 6.0 मापी गई

0

ताइपे, 03 जनवरी (हि.स.)। ताइवान में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र ताइपे से 124 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। भूकंप भारतीय समयानुसार 3:16 बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। अभी तक भूकंप के कारण किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *