देहरादून में कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका

0

देहरादून, 03 जनवरी (हि.स.)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी व घोटालों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। बेरोजगारी और बलात्कार की घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना प्रबल होती जा रही है।
लाल चंद शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्ति का दंभ भरने वाली सरकार की नाक के नीचे कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग महाघोटाला जनता के सामने है। सरकार को आम जनता के दु:ख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार मीना रावत, रीता रानी, शांती रावत, शिखा शर्मा, अमृता कौशल, डॉ. प्रतिमा सिह, अनूप कपूर, अर्जुन सोनकर, नीरज नेगी, अशोक चैधरी, उमराव सिंह, अजय रावत, महेश जोशी, लाखीराम बिजल्वाण अशोक मल्हेात्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *