पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, आठ मोटरसाइकिलें बरामद

0

हरिद्वार, 03 जनवरी (हि.स.)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने इस मामले का खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अंकित सैनी है, जो यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के आगापुर गांव का रहने वाला है। आरोपित को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था। हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जब आरोपित से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो अलग-अलग इलाकों से करीब आठ मोटरसाइकिल चोरी कर चुका है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने आठों बाइक बरामद कर ली हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *