झारखंड में दिनदहाड़े महिलाओं पर हो रहा अत्याचार : यदुनाथ पांडे

0

जिला वासियों की सुख समृद्धि के लिए हुई महाकाल पूजा
रामगढ़, 03 जनवरी (हि.स.)। झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां महिलाओं पर दिनदहाड़े अत्याचार हो रहा है। यहां की प्रशासनिक व्यवस्था वर्तमान समय में ऐसे हाथों में है जो पूरी तरीके से निरंकुश है। यह बातें सोमवार को रामगढ़ में पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने कही। वे सुभाष चौक पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा आयोजित महाकाल पूजा में शामिल होने आए थे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष जनवरी महीने के प्रथम सप्ताह में महाकाल की पूजा जिला और प्रदेश वासियों के समृद्धि के लिए आयोजित की जाती है। आज मैं भी इसी कामना के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। वर्तमान परिवेश जिस तरीके से है उसकी कल्पना कभी भी नहीं की गई थी। प्रशासन और सरकार की सफलता उसी में है जहां नागरिकों में भय का माहौल ना हो। लेकिन आज झारखंड में दिनदहाड़े युवतियों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। बलात्कार और हत्या की वारदात आम हो गई है। आम नागरिकों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।
योग से कोरोना की तीसरी लहर को हराया जा सकता है
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर को योग से हराया जा सकता है। पहली और दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने एक साथ मिलकर काफी बेहतर काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 11 महीने में ही कोरोना का वैक्सीन बनकर आम नागरिकों के बीच पहुंचा और 140 करोड जनता को वैक्सीन लगाया गया। इस बार का वैरिएंट भी कम खतरनाक नहीं है। लेकिन उससे बचने के लिए दो गज शारीरिक दूरी और खानपान पर ध्यान देना होगा। कोरोना की तीसरी लहर को भी हम सब मिलकर हराएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *