उप्र : पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय सपा में शामिल

0

लखनऊ, 03 जनवरी (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद रितेश पाण्डेय के पिता राकेश पाण्डेय सोमवार को बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। राकेश पाण्डेय बसपा के बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं।

सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राकेश पाण्डेय की फोटो शेयर की है। ट्वीट में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए वरिष्ठ बसपा नेता एवं अंबेडकरनगर से पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय अपने साथियों के साथ सपा में हुए शामिल। आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

साल 2009 में राकेश पाण्डेय सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए टिकट दिलाकर अपने बेटे रितेश को जलालपुर से 2017 विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई। जलालपुर विधानसभा सीट से अपने चहेते रिंकू उपाध्याय का टिकट बदलने के बाद वह बसपा से खासे नाराज चल रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *