यरुशलम, 03 जनवरी (हि.स.)। ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की बरसी पर सोमवार को इजराइल के यरुशलम पोस्ट न्यूजपेपर की वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। हैक करने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर इजरायल के अघोषित परमाणु कार्यक्रम स्थल पर हमले की एक तस्वीर को लगाया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। हैकरों द्वारा लगाई गई तस्वीर में दिख रहा है कि कि बुलेट की तरह की वस्तु कासिम सुलेमानी की अंगुली से बाहर कर दी गई है। द यरुशलम पोस्ट की ओर से किए गए ट्वीट कहा गया है कि वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

0

बोकारो, 03 जनवरी (हि. स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आमजनों को जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति जागरूकता रथ रवाना किया गया है। सोमवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद आदि ने समाहरणालय परिसर से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से नशा नहीं करने के लिए प्रेरित तथा जागरूक करेगा। नशा मुक्ति रथ के कार्यक्रम को निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में रथ भ्रमण करेगा और लोगों को जागरूक करेगा के नशे से किस तरह का दुष्प्रभाव पड़ता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *