अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन हुए कोरोना संक्रमित

0

वॉशिंगटन, 3 जनवरी (हि.स.)। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी देते हुए बताा गया है कि ऑस्टिन अगले पांच दिनों तक एकांतवास में रहेंगे।
इसबयान में ऑस्टिन ने कहा है कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं और हल्के लक्षण पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को 5 दिनों के लिए घर पर एकांतवास में रखा है। वह अपने फिजिशियन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
एकांतवास के दौरान वह सभी बैठकों में वर्चुअली मौजूद रहेंगे। ऑस्टिन ने कहा, उनके स्टाफ कर्मियों ने उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है और उन सभी लोगों की जांच की जा रही है, जो पिछले सप्ताह ऑस्टिन के संपर्क में आए थे।
ऑस्टिन ने बताया कि वह पूरी तरह से वैक्सीनेटिड हैं और उन्होंने अक्टूबर में बूस्टर खुराक भी ली थी। उन्होंने कहा, वैक्सीन लाभकारी है। वह सभी को ‘बूस्टर’ खुराक लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *