इतिहास के पन्नों में: 04 जनवरी

0

गुरुत्वाकर्षण और पेड़ से सेव गिरने की घटनाः गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत और गति के नियम प्रतिपादित करने वाले इंग्लैंड के महान भौतिकी विज्ञानी, गणितज्ञ और दार्शनिक सर आइजक न्यूटन का जन्म 4 जनवरी 1643 में हुआ था। गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को प्रतिपादित करने के संदर्भ में न्यूटन के सामने पेड़ से सेव गिरने की बहुप्रचारित घटना का उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि इसी घटना ने न्यूटन को गुरुत्व के बल से परिचय कराया। इस संदर्भ में न्यूटन के सहयोगी रहे जॉन कनदुइत ने लिखा थाः
1666 में वे कैम्ब्रिज से सेवानिवृत्ति के बाद अपनी मां के पास लिंकनशायर चले गए। वहां एक बाग में घूमते समय पेड़ से नीचे की ओर सेव को गिरते हुए देखकर उन्हें विचार आया कि गुरुत्व की शक्ति धरती से एक निश्चित दूरी तक सीमित नहीं है। यह शक्ति उससे भी कहीं ज्यादा विस्तृत हो सकती है, जितना आमतौर पर सोचा जा सकता था। उन्होंने खुद से सवाल किया कि क्या ऐसा उतना ऊपर भी होगा जितना ऊपर चांद है और यदि ऐसा है तो यह उसकी गति को प्रभावित करेगा और संभवतया उसे उसकी कक्षा में बनाए रखेगा।
सर आइजक न्यूटन का शोधपत्र ‘प्राकृतिक दर्शन के गणितीय सिद्धांत’ 1687 में प्रकाशित हुआ जिसमें गुरुत्वाकर्षण एवं गति के नियमों की व्याख्या की गयी, जिसने क्लासिकल भौतिकी की नींव रखी। यांत्रिकी में न्यूटन ने संवेग तथा कोणीय संवेग, दोनों के संरक्षण के सिद्धांतों को स्थापित किया। उन्होंने न्यूटन विधि का विकास किया।
अन्य अहम घटनाएं:
1906: दृष्टिहीनों को पढ़ने-लिखे में मददगार लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म, जो तीन वर्ष की उम्र में एक दुर्घटना की वजह से खुद आंखों की रोशन गंवा बैठे थे।
1948: दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1958: न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा।
1964: वाराणसी लोकोमोटिव वर्क्स में डीजल का पहला लोकोमोटिव बनकर तैयार।
1966: भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध के बाद ताशकंद में शिखर बैठक की शुरुआत।
2010: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर खोला गया, जिसे उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *