आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनन्त राम कांग्रेस में शामिल

0

देहरादून, 2 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनन्तराम चौहान ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव की उपस्थिति में अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस खबर से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनन्त राम चौहान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चौहाने के पार्टी में आने से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी की प्रथम निर्वाचित सरकार ने इस राज्य में विकास की नींव रखी थी। राज्य का पलायन रोकने का प्रयास के साथ ही राज्य में विकास का ढांचा तैयार किया परन्तु भाजपा ने सत्ता में रहते हुए राज्य के विकास को रोकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है तथा एकबार फिर से कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए हुए है।
इस मौके पर अनन्त राम चौहान ने कहा कि विपक्ष के लोग केवल झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उसे प्रदेश के आम आदमी की कोई चिन्ता नहीं है। आज महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग, जाति, हर धर्म का सम्मान किया है। आज प्रदेश के बेरोजगारों की आस कांग्रेस पार्टी पर लगी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *