सार्वजनिक स्थलों पर ‘नो मास्क नो एंट्री का सख्ती से होगा पालन : एसडीओ

0

अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप सिंह शेखावत ने कहा कि कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख्ती से निपटने को तैयार है। सार्वजनिक स्थानों पर नो मास्क – नो इंट्री का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। नव वर्ष को देखते हुए अनुमंडल क्षेत्र स्थित सभी पार्क, व्यस्ततम सार्वजनिक प्रतिष्ठान जैसे बोकारो माल, अमृत पार्क, सिटी पार्क, नेहरू जैविक उद्यान, जगरनाथ मंदिर, आदि में इसे सुनिश्चित किया जाएगा। सभी जगह स्वास्थ्य कर्मी, दंडाधिकारी/ पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे,साथ ही जो आने जाने वालों का कोविड 19 टेस्ट करेंगे।अनुमंडल पदाधिकारी चास ने कहा कि आम जनों को अपने और अपनों के लिए कोविड अनुकुल व्यवहार का सख्ती से अनुपालन करना होगा। एसडीओ रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मास्क, सेनिटाइजर एवं दो गज की दूरी को एक बार फिर अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा। तभी हम कोरोना के संभावित प्रसार पर अंकुश लगा सकते हैं। प्रशासन अपने ओर से सभी एतिहातन कदम उठा रही है। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी, चास नगर निगम प्रबंधन आदि को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल नहीं करने वालों से जुर्माना वसूलने को निर्देश दिया गया है। साथ ही पार्क, माल, होटल, बैंकेट हाल आदि प्रबंधनों को क्षमता के 50 फीसद तक ही आम जनों के प्रवेश को सुनिश्चित करने को कहा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *