बोकारो स्टील प्लांट के डंपिंग यार्ड में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

0

बोकारो, 02 जनवरी (हि.स.)। बोकारो स्टील प्लांट के अंदर डंपिंग यार्ड के पास शनिवार की देर रात 1:30 बजे संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला. उसकी उम्र 30 वर्ष बतायी जा रही है. महिला की गर्दन पर निशान हैं. फिलहाल पुलिस ने महिला की फोटो किरीबुरू पुलिस को भेज दी है, ताकि महिला की पहचान हो सके.

बताया जा रहा है कि किरीबुरू से रेलवे वैगन के सहारे आयरन फाइन्स लाया जाता है. उसी आयरन फाइन्स के साथ महिला का शव भी आया है. इस बात का पता तब चला जब आयरन फाइन्स को डंपिंग यार्ड में डंप किया जाने लगा. तब आयरन फाइन्स से शव फ़िल्टर के ऊपर फंस गया. इसकी सूचना सीआईएसएफ और माराफारी पुलिस को दी गयी. माराफारी पुलिस सूचना पाकर डम्पिंग यार्ड पहुचकर शव की शिनाख्त की.

माराफारी थाना के इंस्पेक्टर उज्ज्वल शाह ने बताया कि महिला की गर्दन पर निशान हैं. प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस गुमशुदगी के दर्ज मामले को भी देख रही है. फिलहाल माराफारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *