मिस उत्तराखंड की प्रतिभागियों से पूछे सरकार और विकास कार्यों के सवाल

0

देहरादून, 02 जनवरी (हि.स.)। मिस उत्तराखंड की प्रतिभागियों को सरकार और सरकार के विकास कार्यों को लेकर यूथ को जागरूक किया गया। लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए युवाओं को आगे आने की अपील की गई।
प्रीतम रोड स्थित चकराता हाउस में हुए कार्यक्रम में प्रतिभागियों की बातों को सुना गया। उत्तराखंड में किसकी सरकार है ये सरकार सही काम कर रही है। अगर नहीं तो इनको और क्या काम करने की जरूरत है। कुछ इसी तरह के सवाल मिस उत्तराखंड की प्रतिभागियों से किए गए। आखिर प्रदेश में यूथ की दृष्टि से और क्या-क्या कार्य होने चाहिए। यही नहीं प्रतिभागियों की ओर से कही गई बातों को सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी भी यहां मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश सेठी, आरएसएस प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, संघ के विभाग कार्यवाह अनिल नंदा, न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग डॉ. आरके जैन सामाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण मैठाणी ने कई आवश्यक जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा की।
उन्होंने यूथ को वोट्स का सही उपयोग विकास के विजन को लेकर आगे आने की अपील की। पॉज़िटिव सोच विकसित किए जाने पर भी जोर दिया। सिनमिट कम्युनिकेशन्स के दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने कहा कि ग्लैमरस फील्ड के साथ-साथ जीके भी सही होना जरूरी है, ताकि नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर मॉडल्स मात न खाए, इसलिए ये तैयारी करवा कर इनका बेस मजबूत किया जा रहा है।
इस मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी, ग्रूमर-ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2017 शिवांगी शर्मा, राज कौशिक ने सहयोग किया। इस आयोजन में कमल ज्वेलर्स, न्यू इरा फ़ोटो स्टूडियो, फिजिक जिम, इंस्पिरेशन पीआर, एवेलोंन एकेडमी आदि विशेष सहयोगी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *