बिलासपुर के स्वारघाट में टूरिस्ट बस पलटी, चार की हालत गंभीर

0

बिलासपुर, 02 जनवरी (हि. स.)। नए साल का जश्न मनाकर मनाली से लौट रही टूरिस्ट बस PB 01- 9912 रविवार तड़के पांच बजे कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर स्वारघाट के गरामोड़ा के पास पलट गई । वहां के जिला परिषद सदस्य मान सिंह धीमान के अनुसार यह बस पर्यटकों को लेकर मनाली से अमृतसर जा रही थी ।
मान सिंह धीमान ने बताया इस वर्ष में महाराष्ट्र के टूरिस्ट सफर कर रहे थे जिसमें चार गंभीर रूप से घायल हैं और अन्य को चोटे आई हैं । उन्होंने बताया कि यहां पर आमतौर पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं क्योंकि फोरलेन का कार्य चला हुआ है ।
दुर्घटना की खबर लिखने तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी और राहत कार्य में जुटी हुई थी अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *