रविवार को सुलतानपुर में पहुंचेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा

0

-पार्टी ने तैयारी को दिया अंतिम रूप
-जन विश्वास यात्रा के दौरान लंभुआ, चांदा ,बरौसा व शहर के तिकोनिया पार्क में आयोजित होंगी सभाएं
सुलतानपुर,01 जनवरी (हि.स.) । विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ ही जनहित में किए गए कार्यों को जन-जन को बताने के उद्देश्य से निकली है जन विश्वास यात्रा। गाजीपुर से 19 दिसम्बर को निकली जनविश्वास यात्रा सुलतानपुर के सूरापुर में 2 जनवरी को आएगी। पांचों विधानसभाओं में रोड शो ,सभा व यात्रा मार्ग में पड़ने वाली महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
जिले के कादीपुर विधानसभा के सूरापुर में यात्रा की आगवानी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह एवं राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव करेंगे।यात्रा में कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, यात्रा संयोजक धर्मवीर प्रजापति, एवं क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी भी शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए.वर्मा ने जिला पदाधिकारियों व विधानसभा जन विश्वास यात्रा प्रभारियों के साथ यात्रा के मार्ग का रिहर्सल किया।भाजपा जिला अध्यक्ष ने यात्रा के 20 पॉइंट पर जाकर तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान विधायक देवमणि द्विवेदी,राजेश गौतम, सुमन सिंह, यात्रा जिला संयोजक आनंद द्विवेदी, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,आलोक आर्य, विजय त्रिपाठी, सुनील वर्मा ,विनोद कुमार पांडेय, संजय सोमवंशी, राजेश सिंह,मनोज मौर्या,राजेंद्र सिंह,सुभाष चंद्र,सर्वेश मिश्रा, आकाश जायसवाल, ब्रह्मदेव सिंह,भूपेंद्र पाठक, संजय सरोज, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी की डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह हेलीकॉप्टर से बिजेथुआ में बनाए जा रहे हेलीपैड पर 10:00 बजे उतरेंगे। डिप्टी सीएम व राष्ट्रीय महासचिव विजेथुआ धाम में हनुमान जी का दर्शन पूजन करने के बाद सूरापुर में जन विश्वास यात्रा की आगवानी करेंगे।

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) व राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव कार द्वारा सूरापुर पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगे।यात्रा के दौरान 4 सभाएं चांदा, लंभुआ, बरौसा व तिकोनिया पार्क में आयोजित होगी।यात्रा कादीपुर,लंभुआ,सदर, सुल्तानपुर व इसौली विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों से होते हुए शाम 5:45 बजे धम्मौर के आगे प्रतोष बॉर्डर से अमेठी जनपद के लिए रवाना हो जाएगी। जिला यात्रा संयोजक आनंद द्विवेदी ने बताया यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। यात्रा को लेकर भाजपा नेता शशि भद्र सिंह व जेपी यादव पूरे जोर-शोर से जुटे हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *