आगामी चुनाव में सपा को साफ कर देगी जनता : सिद्धार्थनाथ सिंह

0

लखनऊ, 01 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) की सोच ही उसके उसके बारे में सब कुछ बता देती है। सपा की सोच ही नकारात्मक और विघटनकारी है। उसी अनुसार वह काम भी करती है। सत्ता में आने पर तो ये बेलगाम हो जाते। दंगाई, भष्टाचारी, माफिया एवं अपराधी इनके यार हो जाते हैं। इनको लूट की खुली छूट दे दी जाती है। इसलिए आगामी चुनाव में जनता सपा को साफ कर देगी।
यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि जितनी बात सपा सत्ता में आई है उसने अपनी इस नकारात्मक सोच का ही प्रमाण दिया है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर के कैराना में होने वाले दंगों समेत 1500 से अधिक दंगे, रिवर फ्रंट, समाजवादी पेंशन, बेरोजगारों के भत्ते, एम्बुलेंस घोटाले इसके प्रमाण है। यादव सिंह एवं गायत्री प्रजापति जैसे लोग सपा के शासन में ही फल-फूल सकते हैं।
सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अराजकता और सपा एक दूसरे के पर्यायवाची बन चुके हैं। मथुरा के जवाहर बाग जैसी घटना सपा के शासन में ही संभव है। मूख्तार, अतीक अहमद जैसे माफियाओं से सपा की यारी से हर कोई वाकिफ है।
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मूख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पूरी दृढ़ता के साथ यह कह रहे थे कि उपद्रवी सुधर जाएं वरना मनचाही यात्रा पर जाने को तैयार रहें। उस समय अखिलेश यादव उपद्रवियों के साथ खड़े थे और उनके मुकदमें वापस लेने की मांग कर रहे थे।
सिद्धार्थनाथ ने कहा कि इसी नकारात्मक सोच और संस्कार के नाते जनता ने पिछले चुनाव में सपा को सत्ता से खारिज कर दिया। इस चुनाव में वह सपा को सदा-सदा के लिए सत्ता से खारिज करने के लिए तैयार बैठी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *