अमरकंटक : केंद्रीय राज्यमंत्री ने नर्मदा मन्दिर में सपत्नीक की पूजा अर्चना

0

अनूपपुर, 01 जनवरी (हि.स.)। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे में पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंच कर नववर्ष के प्रथम दिवस 1 जनवरी को श्रीनर्मदा उदगम एवं मन्दिर में दर्शन पूजन अर्चना कर नागरिकों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

शनिवार की सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री पटेल ने सपत्नीक नर्मदा उद्गम मंदिर में मंत्रोच्चार द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर देशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की आचार्यों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *