दंतेवाड़ा में नक्सली कुम्मा का आत्मसमर्पण

0

दंतेवाडा, 01 जनवरी (हि.स.)। जिले में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के लोन वर्राटू (घर वापस आइए) तहत नक्सली कुम्मा पोडियामी ने आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक कुम्मा पोडियामी पिता देवा पोडियामी साकिन कोयलानपारा, फुलपाड ने विनय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक ऑप्स, दंतेवाडा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, अम्ब्रेश कुमार कमाण्डेंट 111 वीं वाहिनी, रोहिताष चौधरी द्वितीय कमान अधिकारी और हर्षपाल सिंह द्वितीय कमान अधिकारी के समक्ष थाना कुआकोंडा में आत्मसमर्पण किया। कुम्मा के खिलाफ थाना कुआकोंडा में अपराध क्रमांक-35/15, धारा 147, 148, 149, 302, 364 भा.द.वि. की धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वह नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *