कोहली, सचिन सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

0

जोहान्सबर्ग, 1 जनवरी (हि.स.)। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने शनिवार को नए साल के अवसर पर बधाई दी।
विराट ने अपने ट्विटर पर भारतीय टेस्ट टीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “हमें उम्मीद है कि इस नए साल में सभी को और खुशी मिले। हम आपको अपना ढ़ेर सारा प्यार और पॉजिटीविटी भेजते हैं।”
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ” वह समय आ गया जब हम 2021 को बॉय और 2022 का स्वागत कर रहे हैं। रिबूट का समय! सभी को स्वस्थ और नए साल 2022 की शुभकामनाएं।”
भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी नव वर्ष की बधाई दी और लिखा, “इस नए साल, अपने डर को दूर होने दें और जो कुछ भी आपके पास है उसके साथ जो आप चाहते हैं उसे करें। एक जीवन है, इसे बिना किसी पछतावे के जियो! नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।”
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने नए साल के मौके पर नई उम्मीदों की कामना की।
इरफान ने ट्वीट किया, “नया साल नई उम्मीदें लेकर आया, 2022 में आप सभी की नेक उम्मीदें पूरी हों। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।”
बता दें कि टीम इंडिया 3 जनवरी को जोहान्सबर्ग में दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। सेंचुरियन में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के पास वर्तमान में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *