राज्यपाल ने माता वैष्णो देवी भवन में हुए हादसे पर जताया दुःख

0

लखनऊ,01 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने इस दुर्घटना के कारण मृत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *