फहराया गया आरएसएस का 20 फीट ऊंचा ध्वज

0

– बांसुरी की मधुर धुन पर चढ़ाया गया ध्वज

गोरखपुर, 19 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भगवान नरसिंह शोभायात्रा की शोभा संघ का 20 फीट ऊंचा ध्वज बढ़ा रहा है।

बांसुरी की मधुर धुन के बीच शनिवार को ध्वज चढ़ाया गया। इसे बिगुल की गूंज के साथ उतारा जाएगा। शोभायात्रा में तुरही और नगाड़ा लेकर भी लोग शामिल हैं। शोभायात्रा में शामिल पांच ट्रालियों में रंग घोलकर रखा गया। हर ट्रॉली पर 15-20 स्वयंसेवक हैं। पिचकारियों से लोगों पर रंगों के फुहारों की बारिश हो रही है। 200 किलोग्राम अबीर-गुलाल, दो क्विंटल गुलाब और गेंदा के फूलों की पंखुड़ियां आसमान से होते हुए लोगों पर बरस रहीं हैं।

शोभायात्रा लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय करेगी। घंटाघर से निकली यह शोभायात्रा मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर में विसर्जित होगी। शोभायात्रा में नशा कर शामिल होना तो प्रतिबंधित है ही, नीला और काला रंग इस्तेमाल करना भी प्रतिबंधित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *