झारखंड में सक्रिय माओवादियों का सेंट्रल कमेटी सदस्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार

0

रांची, 11 मार्च (हि.स.)। झारखंड पुलिस की सूचना पर राज्य में सक्रिय माओवादियों का सेंट्रल कमेटी सदस्य अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ कंचन अपने एक सहयोगी के साथ गुवाहाटी के कचार जिला से गिरफ्तार किया गया है। वह लातेहार के अलावा सरायकेला खूंटी और चाईबासा के सीमा पर सक्रिय था।
झारखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व में कंचन एक बार जेल जा चुका है। अगर वह जेल नहीं गया होता तो उसके ऊपर भी एक करोड़ रुपये का इनाम रखा गया होता। हालांकि, अभी अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तो कुछ दिनों के बाद झारखंड पुलिस उसके खिलाफ भी एक करोड़ रुपये के इनाम का प्रस्ताव रखने वाली थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रांची में आत्मसमर्पण करने वाले 10 लाख के इनामी महाराज प्रमाणिक ने झारखंड पुलिस को उसका फोटो उपलब्ध कराया था और उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। झारखंड पुलिस की छानबीन में यह जानकारी मिली थी कि छह महीने पहले वह गुवाहाटी चला गया था और वहां माओवादियों का ब्यूरो प्रमुख बनाया गया था। महाराज प्रमाणिक से मिली तस्वीर को झारखंड पुलिस में गुवाहाटी पुलिस को उपलब्ध कराया था। इसके बाद गुवाहाटी पुलिस ने उसे कचार जिले से गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *