झारखंड में 5 विधायकों का एक नया मोर्चा बना, सुदेश महतो बने नेता

0

रांची 11 मार्च। जिसमें राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम का असर झारखंड में भी दिख रहा है। झारखंड विधानसभा के 5 सदस्य एक अलग मोर्चा बनाने का निर्णय लिए हैं। इसके नेता आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो बनाए गए हैं।
5 विधायकों में निर्दलीय विधायक सरयू राय भी हैं। इसके अलावा बरकट्ठा से निर्दलीय विधायक अमित यादव,हुसैनाबाद से एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह भी इस फ्रंट में शामिल हुए हैं।
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि संयुक्त रूप से एक प्लेटफार्म पर आने से झारखंड के हितों की आवाज को बुलंद करने में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अलग एक राजनीतिक समूह मैं मान्यता दिलाने के लिए सोमवार पहल की जाएगी।
इस नए राजनीतिक समूह में वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा है कि सदन के अंदर और बाहर राज्य हित में आवाज उठाया जाए और काम किए जाए।इस मोर्चा में आजसू के दो विधायक हैं।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *