भगवा रंग में सदन पहुंचे भाजपा विधायक,जय श्रीराम के नारे लगे

0

रांची 11 मार्च। चार राज्यों में भाजपा की जबरदस्त जीत से पूरे देश में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खुश हैं। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है।शुक्रवार को भाजपा विधायक भगवा लिबास में सदन पहुंचे और जय श्रीराम के नारे लगाए। भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि आज पूरा देश भगवा की पहचान से जाना जा रहा है। यह राष्ट्रीय अस्मिता का रंग बन गया है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर एक बार फिर मुहर लगी है।
भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को आज यह बात समझ में आ गई होगी कि भाजपा को जिन कारणों से वे बदनाम करते रहे, वे गलत हैं। जनता की नजर में भाजपा का मॉडल सुपरहिट है।
भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर जय श्रीराम के नारे लगाए। 10 मार्च को भी रिजल्ट आने के बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में झूमते नजर आए। पार्टी नेताओं का मानना है कि 2024 के लोकसभा और झारखंड विधानसभा के चुनाव पर इसका बुरा असर दिखेगा आज यह बात समझ में आ गई है कि उत्तर प्रदेश में योगी और मोदी की जोड़ी लोगों का दिल जीतने में सफल रही है।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *