अमरोहा से पांच हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

0

रुद्रपुर, 01मार्च (हि.स.) एसटीएफ व रुद्रपुर पुलिस ने यूपी के अमरोहा होली चौक गजरौला से पांच हजार के इनामी शिक्षक राजबीर पुत्र खचेडू को गिरफ्तार किया है। उसके पांच साथियों को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह के मुताबिक 2019 में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की तरफ से सहायक अध्यापक एलटी व कनिष्ठ पदों की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें 22 ऐसे लोग पकड़े गये थे,जो दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि यूपी शिक्षा विभाग में कार्यरत राजवीर समेत आधा दर्जन लोगों ने पैसा लेकर पूरा खेल खेला। मास्टरमाइंड राजवीर के पांच अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *