शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने आदिबद्री में महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना की

0

यमुनानगर, 01 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन तीर्थ स्थल आदिबद्री पहुंचे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
इसके बाद कंवरपाल ने गुरुकुल का निरीक्षण किया। विधार्थियों व शिक्षकों से बातचीत की। शिक्षा मंत्री ने आदिबद्री संस्कृत गुरुकुल प्रबंधन समिति की प्रशंसा की। शिक्षा मंत्री ने संस्कृत गुरुकुल के विद्यार्थियों के साथ भोजन किया। इस दौरान भाजपा नेता निशचल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *