पंचम केदार कल्पेश्वर में हर-हर महादेव की गूंज

0

जोशीमठ, 01मार्च (हि.स.)। हिमालय के पंच केदारों में एक पंचम केदार भगवान कल्पेश्वर के धाम उर्गम में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी हुई है। हर कोई हर-हर महादेव का जयघोष कर रहा है।
शिवधाम पंच केदार कल्पेश्वर के कपाट वर्षभर खुले रहते हैं। बाकी चार अन्य केदार-भगवान केदारनाथ, मदमहेश्वर, रुद्रनाथ और तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद रहते हैं। इसके कारण यहां जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता है।
कल्पेश्वर धाम के आचार्य विजय सेमवाल के अनुसार पंचम केदार भगवान कल्पेश्वर में भगवान शिव के जटा स्वरूप के दिव्य दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा है। संतान की कामना लेकर रात्रि जागरण के लिए निःसंतान दंपतियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *