हजारीबाग में मॉब लिंचिंग मामले के शिकार रुपेश पांडे के परिजन मिले सीएम हेमंत सोरेन से

0

रांची 28 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से हजारीबाग के बरही, करियातपुर निवासी दिवंगत रुपेश पांडे की माता उर्मिला पांडे एवं पिता सिकंदर पांडे ने भेंट की।मुख्यमंत्री से रुपेश पांडे की मां ने दिवंगत पुत्र के लिए न्याय की मांग की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया, जिससे उनके पुत्र को न्याय मिल सके।मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि परामर्श के बाद सरकार इसपर निर्णय लेगी।रूपेश मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराई जाएगी।मुख्यमंत्री ने रूपेश की मां के स्थायी जीवन यापन की व्यवस्था हेतु उपायुक्त हजारीबाग को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा उर्मिला देवी की स्थायी आजीविका हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं अन्य मौजूद थे।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *