दूसरे सीजन के ‘राइडिंग फॉर दून’ साइकिल रैली का आयोजन

0

देहरादून, 27 फरवरी (हि.स.)। पेसेफिक मॉल ने ‘राइडिंग फॉर दून’ साइकिल रैली का आयोजन किया। राइजिंग राइडर्स का मानना है कि साइकिलिंग परिवहन का एक स्वच्छ और हरित साधन है। जो शारीरिक और मानसिक रूप से से फिट रखने में भी मदद करता है।
राइड के दूसरे सीजन को पेसेफिक मॉल्स ने राइजिंग राइडर्स साइक्लिंग क्लब और इवेंट पार्टनर्स वोक्सवैगन कार्स, अर्बन बाय, एसआरईडी, कैफे चेन्नई, थ्रिल जोन, अमृतसरी एक्सप्रेस और फंकी आइलैंड के सहयोग से आयोजित किया।
इस आयोजन में देहरादून के कई साइकिल सवार समूहों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। हाई स्पेंडर ने विशेष अतिथि के रूप में सुबह करीब साढ़े सात बजे साइकल सवारों को झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी साइकिल सवारों ने ब्रांडेड जर्सी पहनी हुई थीं। जिस पर लिखा हुआ था ‘राइडिंग फॉर दून’।
पेसेफिक ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अभिषेक बंसल ने कहा, हमें देहरादून शहर के लिए इस तरह का आयोजन करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमने आज इस दिन को ’स्प्रिट ऑफ देहरादून’ का जश्न मनाने के लिए चुना था। इस दौरान उन्होंने इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी भागीदारों को धन्यवाद किया।
राइजिंग राइडर्स के सह-संस्थापक हर्षप्रीत अरोड़ा और श्रीराम पीएम मोंगा ने कहा की इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सहयोग करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *