हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

0

रांची 24 फरवरी। हेमंत सरकार की कैबिनेट की आज बैठक होने वाली है। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन में अपराहन 4 बजे होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक की अध्यक्षता करेंगे उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी इस बैठक में शामिल होंगे। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को पारित किया जाएगा जो सत्र में विधेयक के स्वरूप में सदन में आ सकता है।

जानकारी के अनुसार शिक्षा, पथ निर्माण, ऊर्जा, उत्पाद, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति , कृषि विभाग से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में आ सकते हैं।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *