भारतीय किसान संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 25 फरवरी से भोपाल में, देशभर के किसान होंगे शामिल

0

भोपाल, 21 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय किसान संघ का अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें देशभर के 500 जिलों से हजारों किसान शिरकत करेंगे। यह जानकारी सोमवार को भोपाल स्थित किसान संघ के मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने मीडिया को दी।
उन्होंने बताया कि भोपाल में आयोजित होने वाला 13वां अखिल भारतीय अधिवेशन 25 फरवरी से भोपाल के बरखेड़ी में पुरानी गल्ला मंडी स्तिथ महालक्ष्मी परिसर में प्रारंभ होगा। 26 फरवरी को महारैली निकाली जाएगी, इसके उपरांत 27 फरवरी को अधिवेशन का समापन होगा।
कुलकर्णी ने बताया कि अधिवेशन में आत्मनिर्भर खेती- सुखी किसान, पूर्वोत्तर राज्यों में किसानों को बाजार उपलब्ध कराना, ग्लोबल वार्मिग, किसानों की आय कैसे बड़े जैसे विषयों पर मंथन होगा। कुलकर्णी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अधिवेशन तीन वर्ष में एक बार होता हैं, इस वर्ष यह अधिवेशन मप्र में रखा गया हैं। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी होगा। देश भर में किसानों से जुड़े सभी विषयों पर इस अधिवेशन में चर्चा होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *